महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस ने महाराष्ट्र के वर्धा में पदयात्रा का आयोजन किया। इसमे संयुक्त प्रगतिशील संगठन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया।
रोड शो के बाद सेवाग्राम आश्रम में एक बेल का पेड़ लगाया और सबने वहां बैठकर दोपहर का भोजन किया। खास बात है कि खाना खाने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने बर्तन खुद धोए। कांग्रेस के इन बड़े नेताओं को सबके सामने प्लेटें धोते देख कई लोग हैरान रह गए। उस दौरान लोगों ने सोनिया-राहुल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
#WATCH: Sonia Gandhi and Rahul Gandhi wash their plates after lunch in Sevagram (Bapu Kuti) in Wardha. #Maharashtra pic.twitter.com/hzC3AGe7kj
— ANI (@ANI) October 2, 2018
इस वीडियो में सोनिया और राहुल किसी सामान्य व्यक्ति की तरह बर्तन धोने वाली जगह लाइन में लगकर अपनी थाली धो रहे थे। कांग्रेस सेवा दल ने घटना से जुड़ा वीडियो साझा किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था। मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी, मां सोनिया और चाची मेनका गांधी भी सेवाग्राम आश्रम आ चुके हैं। पूर्व में उन सभी ने यहां बेल के पौधे लगाए थे।